बैली स्कूल में जहरीले सांप के रेस्क्यू पर बवाल, SMC-पंचायत ने मांगी कार्रवाई

बैली स्कूल में जहरीले सांप के रेस्क्यू पर बवाल, SMC-पंचायत ने मांगी कार्रवाई

डलहोजी/चंबा 10 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

राजकीय उच्च पाठशाला बैली में जहरीले सांप को रेस्क्यू करने के दौरान छात्र की मदद लिए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC), ग्राम पंचायत बैली और स्थानीय लोगों ने इस घटना पर कड़ा रोष जताते हुए निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।गत दिवस दैनिक समाचार पत्रों में स्कूल परिसर में जहरीले सांप को पकड़कर बाहर निकालने संबंधी खबर प्रकाशित होने के बाद मामला चर्चा में आया। SMC प्रधान संजय कुमार और ग्राम पंचायत प्रधान जैसी राम ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठाए कई सवाल ?

**ब

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कोबरा (फनियर) सहित अन्य जहरीले सांप पाए जाते हैं। ऐसे में सांप को रेस्क्यू करने के दौरान किसी विद्यार्थी की मदद लेना जोखिम भरा हो सकता है। लोगों ने सवाल उठाया कि यदि सांप छात्र को डस लेता, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता? उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में वन विभाग या अग्निशमन विभाग के प्रशिक्षित कर्मचारियों की सहायता ली जानी चाहिए थी।

अध्यापिका और स्कूल प्रमुख की भूमिका की जांच की मांग

*अध्यापिका और स्कूल प्रमुख की भूमिका की जांच की मांग

लोगों ने कला अध्यापिका राज कुमारी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए स्कूल प्रमुख संजय ठाकुर की भूमिका की भी जांच करने की मांग की है। उनका कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा विद्यालय प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और बच्चों को किसी भी तरह के खतरे में नहीं डाला जाना चाहिए।SMC, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष विभागीय जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही प्रमाणित होती है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।स्थानीय लोगों ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। अब सभी की नजरें शिक्षा विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!