बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमका जीएनपीएस डलहौजी का सितारा,अक्षत कुमार ने जीता स्वर्ण

बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमका जीएनपीएस डलहौजी का सितारा,अक्षत कुमार ने जीता स्वर्ण

डलहौजी/ चम्बा 04 अक्टूबरचंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

चंबा में आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गुरु नानक पब्लिक स्कूल (GNPS) डलहौजी के 11वीं कक्षा के प्रतिभावान मुक्केबाज अक्षत कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अक्षत ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन मुक्केबाजी कौशल, मजबूत फुटवर्क और सटीक रणनीति का प्रदर्शन करते हुए कड़े मुकाबलों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर शीर्ष स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता में अक्षत ने अपनी फुर्ती, दमदार मुक्कों और रिंग में अपनाई गई प्रभावी रणनीति से सभी को प्रभावित किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय सहित पूरे डलहौजी क्षेत्र का नाम रोशन किया। अक्षत की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

अक्षत की सफलता पर गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी के प्रधानाचार्य नवदीप भंडारी ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि अक्षत की यह शानदार उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सफलता अक्षत के कड़े अनुशासन, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति अटूट लगन का परिणाम है। प्रधानाचार्य ने अक्षत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अक्षत की उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। इससे विद्यार्थियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने की प्रेरणा मिलेगी।प्रधानाचार्य नवदीप भंडारी, समस्त स्टाफ और विद्यालय प्रबंधन ने अक्षत कुमार को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!