मुख्यमंत्री के संभावित भटियात दौरे को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारियां, उपायुक्त व एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

मुख्यमंत्री के संभावित भटियात दौरे को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारियां, उपायुक्त व एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

चुवाड़ी/ चम्बा 31 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भटियात विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रवास कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।इस दौरान उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी तथा एसडीएम भटियात मनीष सोनी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने संभावित कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध सुविधाओं और कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान जनसभा के लिए उपयुक्त स्थान, लोगों की आवाजाही, यातायात प्रबंधन, वाहनों की पार्किंग तथा सुरक्षा व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थलों पर स्वच्छ पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर भी आवश्यक जानकारी जुटाई गई।प्रशासन का प्रयास है कि मुख्यमंत्री के संभावित प्रवास के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया जा रहा है।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के जिला चंबा के विभिन्न क्षेत्रों के प्रस्तावित दौरे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में चुवाड़ी में पहले ही समीक्षा बैठक आयोजित की जा चुकी है।

बैठक में यातायात, पार्किंग, जनसभा स्थलों और ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई थी।मुख्यमंत्री के संभावित भटियात दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर किए जा रहे निरीक्षण को तैयारियों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि, दौरे की अंतिम तिथि और कार्यक्रमों का विस्तृत शेड्यूल अभी निर्धारित होना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!