विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की कार्यशैली से प्रभावित होकर बीडीसी सदस्या सहित कई कांग्रेस में शामिल

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की कार्यशैली से प्रभावित होकर बीडीसी सदस्या सहित कई कांग्रेस में शामिल

भटियात/ चम्बा 31 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी में नए सदस्यों के जुड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में भटियात विधानसभा क्षेत्र की टिकरी-खरगट पंचायत में कांग्रेस पार्टी को उस समय मजबूती मिली, जब पंचायत की बीडीसी सदस्य सरिता देवी के पति अंग्रेज सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।बताया गया कि अंग्रेज सिंह एवं उनके साथी हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं भटियात के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया की कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर उनका पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि नए साथियों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं, जो जनता के बीच रहकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आगे बढ़ाते हैं।उन्होंने विश्वास जताया कि अंग्रेज सिंह एवं उनके साथियों के कांग्रेस में शामिल होने से टिकरी-खरगट पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। साथ ही पार्टी को स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क और जनसमर्थन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।नए सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा के अनुरूप संगठन को मजबूत बनाने तथा क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी नए सदस्यों को उनके नए राजनीतिक सफर के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन में उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!