शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर चम्वा प्रवास के दौरान कल डलहौजी सेक्रेड हार्ट स्कूल 125 में वर्षगान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत

डलहौजी/ चम्बा 23 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 24 से 26 अक्तूबर तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के साथ स्कूलों के नवनिर्मित भवनों और विज्ञान खंड का उद्घाटन करेंगे। शिक्षा मंत्री के प्रवास कार्यक्रम को लेकर विभाग की ओर से जानकारी जारी की गई है।विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 23 अक्तूबर को सायं डलहौजी पहुंचेंगे। इसके बाद 24 अक्तूबर को दोपहर 2:00 बजे वह सेक्रेड हार्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डलहौजी के 125वें वर्षगांठ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। विद्यालय के इस विशेष समारोह में उनकी उपस्थिति महत्वपूर्ण रहेगी। कार्यक्रम के उपरांत शिक्षा मंत्री का रात्रि ठहराव चंबा में रहेगा।प्रवास के दूसरे दिन 25 अक्तूबर को रोहित ठाकुर राजकीय उच्च विद्यालय सैहली के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर बाद वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधा में नवनिर्मित विज्ञान खंड का उद्घाटन करेंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही शैक्षणिक सुविधाओं को विस्तार देने की दिशा में किए गए प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा। इन कार्यक्रमों के बाद शिक्षा मंत्री बन्नी माता मंदिर जाएंगे। 25 अक्तूबर को उनका रात्रि ठहराव भरमौर में निर्धारित है।वहीं, 26 अक्तूबर को शिक्षा मंत्री प्रातः 8:30 बजे भरमौर से कुगती के लिए रवाना होंगे। यहां पहुंचकर वह राजकीय उच्च विद्यालय कुगती के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। इससे विद्यालय में बुनियादी ढांचे के विस्तार को नई गति मिलने की उम्मीद है।विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री के आगामी प्रवास कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी। उनके दौरे के दौरान जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े कार्यक्रम प्रमुख रहेंगे।