हिमाचल की उड़नपरी सीमा जल्द बंधेंगी शादी के बंधन में, अमन के साथ हुई सगाई

हिमाचल की उड़नपरी सीमा जल्द बंधेंगी शादी के बंधन में, अमन के साथ हुई सगाई

चंबा 19 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

हिमाचल प्रदेश की उड़नपरी के नाम से मशहूर चंबा की बेटी और अंतरराष्ट्रीय एथलीट सीमा जल्द ही अपने जीवन की नई पारी शुरू करने जा रही हैं। सीमा की अमन के साथ सगाई हो गई है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने प्रशंसकों के साथ यह खुशखबरी साझा की है। सगाई की खबर सामने आने के बाद से ही खेल जगत से जुड़े लोगों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से सीमा और अमन को नए जीवन की शुरुआत के लिए बधाइयां दे रहे हैं।

सीमा ने अपनी मेहनत, लगन और शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। हाल ही में एशियन गेम्स में 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश का गौरव बढ़ाया था। उनकी इस उपलब्धि से चंबा जिले में भी खुशी की लहर दौड़ गई थी।खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली सीमा अब निजी जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही हैं। उनकी सगाई की खबर से प्रशंसक उत्साहित हैं और विवाह को लेकर भी उत्सुकता बनी हुई है। हालांकि, शादी की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।सीमा की इस नई शुरुआत पर उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने उन्हें सुखद एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!