एलआईसी संजौली शाखा में 100 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 22 सितंबर को

शिमला 19 सितंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), शाखा संजौली में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह साक्षात्कार 22 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय, शिमला में आयोजित होगा। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से महिला करियर एजेंट (MCA) और रूरल करियर एजेंट (RCA) के कुल 100 नियमित पद भरे जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि महिला करियर एजेंट के 50 पदों के लिए 10वीं पास महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 70 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रथम वर्ष 7,000 रुपये, द्वितीय वर्ष 6,000 रुपये और तृतीय वर्ष 5,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रीमियम पर 28 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।
इसी तरह रूरल करियर एजेंट के 50 पदों के लिए 10वीं पास महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। इन पदों के लिए आवेदकों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को प्रथम वर्ष 5,000 रुपये तथा द्वितीय वर्ष 4,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय के साथ प्रीमियम पर 28 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे eemis.hp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दौरान आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं की अंकतालिका, उच्चतम शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण-पत्र, रिज्यूम तथा एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाना होगा। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि और समय पर जिला रोजगार कार्यालय पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए 9418467705 अथवा 9816083593 पर संपर्क किया जा सकता है।