चनवास-तीसा मार्ग पर एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 819 ग्राम चरस के साथ 33 वर्षीय युवक गिरफ्तार

चंबा 24 नवंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
जिला चंबा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने चनवास-तीसा मार्ग पर गश्त के दौरान एक युवक को 819 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 नवंबर 2026 को रात करीब 12 बजे एसटीएफ की टीम चनवास से तीसा होते हुए चंबा की ओर गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम जब चनवास-तीसा सड़क मार्ग पर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे जांच के लिए रोका गया। टीम ने जब व्यक्ति के पास मौजूद पिट्ठू बैग की तलाशी ली तो उसमें से कुल 819 ग्राम चरस बरामद हुई।

इसके बाद एसटीएफ टीम ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 33 वर्षीय राकेश पुत्र नेगी निवासी गांव बाड़ा, डाकघर जुंगरा, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई है।इस मामले में एसटीएफ पुलिस थाना कांगड़ा में आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है ।इशारे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा द्वारा की गई हैउन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास चरस कहां से आई थी और वह इसे कहां ले जाने की फिराक में था। साथ ही नशे के इस कारोबार से जुड़े अन्य संभावित लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट कि एसटीएफकांगड़ाकी और भविष्य में भी नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेंगे ।
