जेयूआईटी में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ राष्ट्रीय संकल्प समारोह आयोजित

जेयूआईटी में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ राष्ट्रीय संकल्प समारोह आयोजित

शिमला, 19 सितंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (जेयूआईटी), वाकनाघाट में मेरा युवा भारत (माई भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा जेयूआईटी के संयुक्त तत्वावधान में ‘युवा कनेक्ट कार्यक्रम’ के तहत ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–राष्ट्रीय संकल्प समारोह’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ‘नशा मुक्त युवा’ पहल के अंतर्गत 100 सप्ताह के अभियान के शुभारंभ के अवसर पर किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

माई भारत शिमला के उप निदेशक विपिन कुमार ने विद्यार्थियों के लिए माई भारत पोर्टल पर अभिमुखीकरण सत्र आयोजित किया। उन्होंने पोर्टल पर पंजीकरण, प्रोफाइल निर्माण, क्विज, युवा कार्यक्रमों, स्वयंसेवी गतिविधियों सहित विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) क्विज में भाग लेने तथा माई भारत पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर यूथ आइकन विशाल मिश्रा ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषय पर जागरूकता सत्र लिया। उन्होंने नशे के व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।कार्यक्रम का समन्वय डॉ. अशोक कुमार नड्डा और डॉ. प्रदीप गर्ग, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, जेयूआईटी ने किया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सिग्नेचर वॉल गतिविधि में हिस्सा लिया, नशा मुक्त युवा की शपथ ली और VBYLD क्विज में सहभागिता की। विद्यार्थियों ने स्वस्थ, जिम्मेदार एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!