जोत में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चखी पारंपरिक देसी बर्फी की मिठास

जोत में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चखी पारंपरिक देसी बर्फी की मिठास

चंबा 19 सितंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

चंबा प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जोत स्थित हिमालयन ढाबे पर रुककर यहां वर्षों से पारंपरिक तरीके से तैयार की जा रही प्रसिद्ध देसी बर्फी का स्वाद चखा। इस दौरान उन्होंने स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाली इस पारंपरिक मिठाई के बारे में जानकारी भी ली और इसके स्वाद की सराहना की।जोत क्षेत्र में देसी बर्फी लंबे समय से स्थानीय लोगों और यहां पहुंचने वाले पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

अश्वनी और अनिल का परिवार कई वर्षों से पारंपरिक विधि से इस देसी बर्फी को तैयार करने का कार्य कर रहा है। परिवार द्वारा तैयार की जाने वाली इस मिठाई की अपनी अलग पहचान है और इसे स्थानीय स्वाद व परंपरा से जोड़कर देखा जाता है।करीब 9 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित जोत में आने वाले पर्यटक अक्सर यहां की देसी बर्फी का स्वाद लेना पसंद करते हैं। क्षेत्र की विभिन्न दुकानों और ढाबों में रोजाना इसकी अच्छी खासी खपत होती है। खासकर चंबा की पहाड़ी वादियों में घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए यह पारंपरिक मिठाई स्थानीय खानपान का खास हिस्सा बन चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!