तीसा के चांजू में दो दिवसीय जातर मेला हुआ संपन्न, चुराही नाटी का रहा आकर्षण क

तीसा के चांजू में दो दिवसीय जातर मेला हुआ संपन्न, चुराही नाटी का रहा आकर्षण

चुराह (चंबा) 19 सितंबर दिलीप सिंह ठाकुर

उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत चांजू में आयोजित दो दिवसीय पारंपरिक जातर मेला हर्षोल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ संपन्न हुआ। मेले में स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे ग्रामीणों ने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया। इस दौरान चुराह की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की शानदार झलक देखने को मिली।मेले का मुख्य आकर्षण चुराही नाटी रही। महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक चुराही वेशभूषा में सज-धजकर सामूहिक नाटी प्रस्तुत की। ढोल-नगाड़ों की थाप और पारंपरिक लोकधुनों पर ग्रामीणों ने जमकर नृत्य किया। नाटी के दौरान बड़ी संख्या में लोग एक साथ लोकनृत्य करते नजर आए, जिससे पूरा गढ़ मैदान उत्सव के रंग में रंग गया।दो दिवसीय जातर मेले में स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

पारंपरिक परिधानों में सजे ग्रामीणों ने अपनी संस्कृति और लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखा। मेले के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाज और आपसी भाईचारे का संदेश भी देखने को मिला।मेले के सफल आयोजन में ग्राम पंचायत चांजू के पधवाल व कौंड गांव के लोगों का विशेष योगदान रहा। आयोजकों के अनुसार पुरानी परंपरा के अनुसार जातर मेले का आयोजन चांजू के हर गांव की बारी के आधार पर किया जाता है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष मेले का आयोजन पधवाल और कौंड गांव के लोगों द्वारा किया गया।आयोजकों ने मेले को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। साथ ही बताया कि अगले वर्ष दूसरे गांव के लोग जातर मेले का आयोजन करेंगे। मेले के समापन पर ग्रामीणों ने लोक संस्कृति और परंपराओं को आगे भी इसी तरह जीवंत रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!