प्रगति नगर में 10.62 करोड़ से बने आईटीआई भवन और 1.04 करोड़ की पेयजल योजना का शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन

प्रगति नगर में 10.62 करोड़ से बने आईटीआई भवन और 1.04 करोड़ की पेयजल योजना का शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन

कोटखाई/ शिमला 25 नवंबर चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंगलवार को प्रगति नगर में 10.62 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भवन तथा 1.04 करोड़ रुपये की लागत से बनी उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और युवाओं को रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एबीवीजीआईईटी) में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने बताया कि संस्थान में बीटेक, पॉलिटेक्निक और आईटीआई विंग के माध्यम से तकनीकी शिक्षा का विस्तार किया जा रहा है। वर्ष 2022 के बाद मैकेनिक इलेक्ट्रिकल व्हीकल, सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक और डिप्लोमा सहित नए पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं।

इससे संस्थान में विद्यार्थियों की संख्या 950 से बढ़कर 1500 से अधिक हो गई है।उन्होंने बताया कि संस्थान में छात्रावास और आवासीय भवनों का निर्माण प्रस्तावित है। बॉयज हॉस्टल और आवासीय कॉलोनी का निर्माण 31 मार्च 2027 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कोटखाई क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है।रोहित ठाकुर ने कहा कि कोटखाई और गुम्मा सहित क्षेत्र में शिक्षा अधोसंरचना पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पांच उच्च विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। डीएवी कॉलेज कोटखाई में 25 वर्ष बाद आठ पद स्वीकृत किए गए हैं।विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। युवाओं को उच्च लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा और कौशल विकास पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 15 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!