बजरेड़ में गौशाला आग की भेंट चढ़ी, विधायक केवल सिंह पठानिया ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को दी फौरी राहत

बजरेड़ में गौशाला आग की भेंट चढ़ी, विधायक केवल सिंह पठानिया ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को दी फौरी राहत

प्रशासन के माध्यम से हरसंभव अतिरिक्त सहायता उपलब्ध करवाने का दिया भरोसा, सुबह-सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर लिया नुकसान का जायजा

शाहपुर / कांगड़ा , 09 नवंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बजरेड़ गांव में गौशाला में आग लगने की घटना से प्रभावित परिवार को राहत पहुंचाने के लिए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया सुबह-सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवार से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया तथा इस मुश्किल घड़ी में परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव एवं डाकघर बजरेड़, तहसील शाहपुर में शशिकांत शर्मा प्रेई तथा प्रीतम चंद पुत्र स्वर्गीय चमारू राम की गौशाला में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही विधायक केवल सिंह पठानिया बिना देरी किए मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गौशाला की छत पर जाकर स्वयं आग से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवार से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।विधायक ने मौके पर ही प्रभावित परिवार को फौरी राहत प्रदान की। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि परिवार को इस संकट की घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

प्रशासन एवं सरकार के माध्यम से प्रभावित परिवार को नियमानुसार अतिरिक्त आर्थिक सहायता तथा अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि जनता के सुख-दुःख में शामिल होना एक जनप्रतिनिधि का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार पर विपत्ति आने की स्थिति में उसकी सहायता के लिए तत्पर रहना उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवार को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे तथा हरसंभव मदद सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। विधायक के घटनास्थल पर पहुंचने और फौरी राहत प्रदान करने से प्रभावित परिवार को इस कठिन समय में संबल मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!