चंबा के बनगाटी में 22 वर्षीय युवक ने घर में लगाया फंदा, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

चंबा के बनगाटी में 22 वर्षीय युवक ने घर में लगाया फंदा, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

चंबा 30 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

जिला चंबा की उपतहसील पुखरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत कंदला के बनगाटी गांव में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।मृतक की पहचान 22 वर्षीय सुधीर कुमार पुत्र निवासी गांव बनगाटी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुधीर बुधवार रात को अपने घर पहुंचा और इसके बाद अपने कमरे में चला गया। बताया जा रहा है कि उसने कमरे में तेज आवाज में वूफर चलाया हुआ था। देर रात तक जब कमरे से गाने बजने की आवाज आती रही तो उसकी मां उसे देखने के लिए कमरे की ओर गई।इस दौरान कमरे का दरवाजा और खिड़कियां अंदर से बंद थीं। मां ने जब खिड़की के शीशे से अंदर झांककर देखा तो सुधीर को फंदे से लटका पाया। यह दृश्य देखकर मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत युवक को फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल युवक द्वारा उठाए गए इस कदम के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!