चंबा के राजपुरा में बाइक और टिप्पर की टक्कर, बाइक सवार घायल,स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल, पांव में आई चोट

चंबा, 26 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
जिला चंबा के राजपुरा क्षेत्र में सोमवार को बाइक और टिप्पर के बीच टक्कर होने से सड़क हादसा पेश आया। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। उसके पांव में चोट आई है। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल की मदद की और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।जानकारी के अनुसार, सोमवार को राजपुरा क्षेत्र में बाइक और टिप्पर के बीच किसी कारणवश टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार हो गया और उसके पांव में चोटें आईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए घायल व्यक्ति को संभाला और बिना देरी किए उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की।