चंबा के सलूणी-संघणी मार्ग पर कार हादसा, महिला की मौत; चार घायल

चंबा के सलूणी-संघणी मार्ग पर कार हादसा, महिला की मौत; चार घायल

सलूणी /चंबा 18 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

चंबा जिले के सलूणी-संघणी मुख्य मार्ग पर मक्कलवाला के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में 33 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मृतका का पति, दो छोटे बच्चे और एक अन्य महिला शामिल हैं। हादसे के बाद सभी घायलों को समय रहते मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया, जहां उनकी स्थिति सुरक्षित बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में कुल पांच लोग सवार थे। उनकी पहचान हरिंदर कुमार (38) पुत्र बंसी लाल, उनकी पत्नी सुनीता देवी (33), बेटी शन्वी (6), बेटे समर्थ (3) और रेखा (56) पत्नी दौलत राम के रूप में हुई है। सभी निवासी बनी, डाकघर एवं तहसील सलूणी, जिला चंबा के रहने वाले हैं।

हादसे में सुनीता देवी की मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया, जहां सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतका सुनीता देवी का ड्यूर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के संबंध में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की ओर से आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!