चंबा में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान तेज, दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की पहल

चंबा में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान तेज, दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की पहल

अवेयरनेस एंड जीरो एक्सीडेंट डे कार्यक्रम के तहत पुलिस कर रही यातायात नियमों की निगरानी, वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति किया जा रहा जागरूक

चंबा. 26 नवंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा ‘अवेयरनेस एंड जीरो एक्सीडेंट डे’ कार्यक्रम के तहत जागरूकता एवं प्रवर्तन गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं। इस अभियान के माध्यम से वाहन चालकों और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ सुरक्षित सड़क व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा प्रतिदिन यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वहीं, सड़क उपयोगकर्ताओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर सड़क पर अनुशासन बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।पुलिस का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है, ताकि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में प्रभावी भूमिका निभाई जा सके। अभियान के दौरान लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग व्यवहार अपनाने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क पर दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता, नियमित प्रवर्तन और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ‘अवेयरनेस एंड जीरो एक्सीडेंट डे’ कार्यक्रम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड सेफ्टी, आईआईटी मद्रास तथा जिला प्रशासन चंबा के संयुक्त प्रयास से संचालित किया जा रहा है।कार्यक्रम का उद्देश्य साक्ष्य-आधारित उपायों और जनसहभागिता के माध्यम से सड़क सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है। यह पहल जिले में सुरक्षित सड़कों के निर्माण तथा जिम्मेदार सड़क व्यवहार की संस्कृति विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!