चुराह में घास काटते समय गहरी खाई में गिरी 46 वर्षीय महिला, मौके पर मौत

चुराह में घास काटते समय गहरी खाई में गिरी 46 वर्षीय महिला, मौके पर मौत

तीसा(चुराह) 04 अक्टूबर दिलीप सिंह ठाकुर

जिला के उपमंडल चुराह के अंतर्गत ग्राम पंचायत चांजू में घास काटते समय एक महिला के गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतका की पहचान 46 वर्षीय देई पत्नी तेज सिंह, निवासी गांव डाका, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार देई देवी बीते कल रोजमर्रा की तरह अपने घर से घास काटने के लिए निकली थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। खाई काफी गहरी होने के कारण महिला को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के साथ शव को कब्जे में लिया।पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया पूरी की। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद परिजन द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया क।पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई गई है। प्रारंभिक तौर पर महिला की मौत खाई में गिरने के कारण होना बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया है तथा मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!