नए बालू पुल के पास 15.22 ग्राम चिट्टा सहित पंजाब निवासी गिरफ्तार,मामला दर्ज पुलिस जांच में जुटी

नए बालू पुल के पास 15.22 ग्राम चिट्टा सहित पंजाब निवासी गिरफ्तार,मामला दर्ज पुलिस जांच में जुटी

न

चंबा 27 सितंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

पुलिस की विशेष जांच इकाई (SIU) की टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बालू पुल के समीप गश्त के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 15.22 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार SIU टीम बालू पुल के पास नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके बैग में रखे मोबाइल चार्जर की जांच की गई। चार्जर के अंदर छिपाकर रखी गई 15.22 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में लिया।आरोपी की पहचान लखविंदर कुमार पुत्र राम मूर्ति, निवासी वार्ड नंबर-3, भट्ठा कॉलोनी, डाकघर मुकेरियां, तहसील दसूहा, जिला होशियारपुर, पंजाब, उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि आरोपी नशीले पदार्थ की खेप को किसी उद्देश्य से लेकर जा रहा था। हालांकि, नशीले पदार्थ की बरामदगी के पीछे उसका वास्तविक उद्देश्य क्या था और वह चिट्टा कहां से लेकर आया था, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।पुलिस ने बरामद चिट्टे को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की आगामी जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के संपर्क में और कौन-कौन लोग हैं तथा नशीले पदार्थ की आपूर्ति का स्रोत क्या है।पुलिस अधीक्षक चंबाने इस सारे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!