पठानकोट से चंबा तक न रेलवे लाइन के सर्वेक्षण की मांग, राज्य सांसद हर्ष महाजन ने उठाया मुद्दा

चंबा 29 नवंबर चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने पठानकोट से चंबा तक नई रेलवे लाइन के निर्माण की संभावनाओं का सर्वेक्षण करवाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने 28 नवंबर 2026 को संबंधित रेल अधिकारियों को पत्र लिखकर जिला चंबा को रेल नेटवर्क से जोड़ने की आवश्यकता पर ध्यान आकर्षित किया है।पत्र में सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का चंबा जिला एक आकांक्षी, अत्यंत दुर्गम और पिछड़े जिलों में शामिल है। भौगोलिक परिस्थितियों के कारण जिला वर्तमान में रेलवे कनेक्टिविटी से वंचित है। पठानकोट से चंबा की दूरी लगभग 125 किलोमीटर है। ऐसे में पठानकोट रेलवे स्टेशन और रेलवे डिवीजन के माध्यम से चंबा को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए नई रेलवे लाइन का सर्वेक्षण करवाना अत्यंत आवश्यक और महत्वपूर्ण कदम होगा।उन्होंने कहा कि प्रस्तावित रेलवे लाइन से चंबा जिले के पर्यटन को व्यापक लाभ मिलेगा। डलहौजी, खज्जियार, भरमौर, पांगी, चुराह और भटियात सहित जिले के प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों तक पर्यटकों की आवाजाही सुगम होगी। इससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।सांसद ने पत्र में चंबा जिले की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक पर्यटन और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भौगोलिक स्थिति का भी उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध होने से जिले के समग्र विकास, पर्यटन विस्तार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि पठानकोट से चंबा तक नई रेलवे लाइन के सर्वेक्षण की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, जिससे आकांक्षी जिला चंबा को देश की विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।बता दें कि लोकसभा क्षेत्र कांगड़ा चंबा के मौजूदा भाजपा सांसद राजीव भारद्वाज ने भी इस मुद्दे को बड़ी जोर शोर से संसद में उठाया था किंतु इसी मुद्दे को भाजपा के ही राज्य सांसद हर्ष महाजन द्वारा उठाया जाना अपने आप में ही सवाल खड़े कर रहा है कि डॉ राजीव भारद्वाज रेल मुद्दे को लेकर क्या पीछे हट गए हैं या अपनी कोई रुचि नहीं दिख रहे ।किंतु चंबा की जनता को पूर्ण विश्वास है कि राज्य सांसद हर्ष महाजन जल्द ही चंबा को रेल से जोड़ेंगे ।या फिर दोनों भाजपा नेता की आपसी खींचतान मेंयह मामला उलझ कर रह जाएगा अब देखना यह होगा की चंबा को वाकई ही रेल मिलती है या फिर यह मुद्दा एक चुनावी मुद्दा ही बनकर रह जाएगा