परौर रेलवे फाटक के पास 5 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा 01 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस को बड़ी कार्रवाई में सफलता मिली है। पुलिस थाना भवारना की टीम ने गश्त के दौरान परौर रेलवे फाटक के पास दो युवकों को कथित तौर पर 5 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ पकड़ा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।पुलिस के अनुसार, थाना भवारना की टीम क्षेत्र में गश्त एवं निगरानी पर थी। इसी दौरान परौर रेलवे फाटक के समीप पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका और उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण वीर (26) निवासी परौर, पालमपुर तथा दीपक (37) निवासी कांगड़ा, पालमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास नशीला पदार्थ कहां से आया था और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था। जांच के दौरान नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों अथवा नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस अधीक्षक कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि न जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे की तस्करी और कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से भी नशे से संबंधित गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।