राइज़िंग स्टार पब्लिक हाई स्कूल चुवाड़ी के छात्रों ने चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा

राइज़िंग स्टार पब्लिक हाई स्कूल चुवाड़ी के छात्रों ने चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा

चुवाड़ी/ चम्बा 19 सितंबर चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

राइज़िंग स्टार पब्लिक हाई स्कूल चौवाड़ी के विद्यार्थियों ने चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस-2026 की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा, वैज्ञानिक सोच और ज्ञान का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय की छात्रा सान्वी ने साइंस एक्टिविटी जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। सान्वी का चयन अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।इसी तरह सक्षम और अनुनय की जोड़ी ने क्विज प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित प्रश्नों का आत्मविश्वास के साथ उत्तर देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। उनका भी चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।वहीं अजय ने मैथमेटिक्स ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गणित विषय में उनकी समझ और प्रतिभा की शिक्षकों ने सराहना की। इसके अलावा जीविका और सोनल ने क्विज प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता, रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित सान्वी, सक्षम और अनुनय को विशेष रूप से शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अन्य प्रतिभागी विद्यार्थियों को भी भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!