राजेरा में बाइक-टिप्पर की जोरदार टक्कर, मोटरसाइकिल सवार घायल

चंबा 30 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)
पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-154A) पर स्थित गांव राजेरा के पास एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां एक बाइक और टिप्पर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार टिप्पर (नंबर HP 73-4232) विपरीत दिशा से आ रहा था और इसी दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने मानवीयता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को प्राथमिक सहायता दी और बिना समय गंवाए उसे एंबुलेंस/निजी वाहन के माध्यम से मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया।