‘अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ के तहत 6–8 अगस्त को होंगे जन-संवाद कार्यक्रम :- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

‘अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ के तहत 6–8 अगस्त को होंगे जन-संवाद कार्यक्रम :- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला, 30 जुलाई चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ की प्रगति का विस्तृत आकलन किया। इस दौरान उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और आगामी जन-संवाद कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार 6, 7 और 8 अगस्त, 2026 को इस योजना के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित क्षेत्रों के विधायक करेंगे, जहां पात्र परिवारों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना जाएगा और समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।बैठक में विभाग द्वारा किए गए सर्वेक्षण के आंकड़े भी प्रस्तुत किए गए।

आठ चरणों में किए गए इस सर्वेक्षण के अनुसार प्रदेशभर में लगभग 1.78 लाख अति निर्धन परिवारों की पहचान की गई है। इनमें से करीब 85 हजार परिवार ऐसे हैं, जिन्हें अब तक न तो बीपीएल सूची में शामिल किया गया है और न ही किसी सरकारी कल्याणकारी योजना का लाभ मिल पाया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसे वंचित परिवारों को चिन्हित कर उन्हें योजनाओं के दायरे में लाना है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके और वे मुख्यधारा से जुड़ सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!