डलहौजी पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान 48 ग्राम चरस बरामद, दो पंजाबवासी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

डलहौजी पुलिस द्वारा म नाकाबंदी के दौरान 48 ग्राम चरस बरामद, दो पंजाबवासी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

चम्बा 16 सितंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डलहौजी पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए पर देवीदेहरा स्थित रॉक गार्डन के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी से 48 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार डलहौजी पुलिस की टीम बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे देवीदेहरा रॉक गार्डन के पास नाकाबंदी कर यातायात की जांच कर रही थी। इसी दौरान गोली की ओर से एक होंडा एक्टिवा स्कूटी नंबर PB02DY-2520 वहां पहुंची। स्कूटी पर दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर स्कूटी को रोककर दोनों की जांच की।पूछताछ के दौरान स्कूटी चालक ने अपना नाम पवन कुमार पुत्र महिंद्र पाल, निवासी मकान नंबर 320, विश्वकर्मा नगर, लमीणाड़ा, डाकघर एवं जिला पठानकोट, पंजाब, उम्र 40 वर्ष ब।

वहीं, स्कूटी के पीछे बैठे व्यक्ति की पहचान सुमित शर्मा पुत्र रोशन लाल शर्मा, निवासी शाहपुर चौक, भंडियारा, पठानकोट, पंजाब, उम्र 44 वर्ष के रूप में हुई।पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान सुमित शर्मा के पीठू बैग से चरस/कैनाविस बरामद हुई, जिसका कुल वजन 48 ग्राम पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों व्यक्तियों के खिलाफ थाना डलहौजी में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चम्बा विजय कुमार सकलानी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!