27 से 30 सितंबर तक चंबा प्रवास पर रहेंगे कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज

27 से 30 सितंबर तक चंबा प्रवास पर रहेंगे कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज

चंबा 23 सितंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज 27 से 30 सितंबर तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकासात्मक एवं प्रशासनिक बैठकों में भाग लेने के साथ-साथ भारत नेट परियोजना का शुभारंभ करेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने सांसद के प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. राजीव भारद्वाज 27 सितंबर को शाम 7 बजे चंबा पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा।प्रवास के दूसरे दिन 28 सितंबर को सांसद पूर्वाह्न 11 बजे ग्राम पंचायत करियां में बीएसएनएल की भारत नेट परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इस परियोजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसके बाद दोपहर बाद 2 बजे वह बचत भवन चंबा में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। उनका रात्रि ठहराव पुनः परिधि गृह चंबा में रहेगा।29 सितंबर को डॉ. राजीव भारद्वाज पूर्वाह्न 11 बजे बचत भवन चंबा में आयोजित दिशा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में केंद्र प्रायोजित विभिन्न योजनाओं और जिले में उनके क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद सांसद अपराह्न 5 बजे चंबा से डलहौजी के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां उनका रात्रि ठहराव रहेगा।प्रवास कार्यक्रम के अंतिम दिन 30 सितंबर को सांसद पूर्वाह्न 11 बजे डलहौजी छावनी परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में छावनी क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद दोपहर बाद 2 बजे डॉ. राजीव भारद्वाज डलहौजी से जसूर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!