ग्रामीण विकास मंत्री ने चैड़ी पंचायत में किए 3.40 करोड़ की योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

ग्रामीण विकास मंत्री ने चैड़ी पंचायत में किए 3.40 करोड़ की योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

शिमला 05 नवंबर चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस ( ब्यूरो)

कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने ग्राम पंचायत चैड़ी में लगभग 3.40 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने 85 लाख रुपये की लागत से निर्मित लगभग 3 किलोमीटर लंबी चैड़ी-निहारी संपर्क सड़क का शुभारंभ किया और हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मंत्री ने बताया कि सामुदायिक संसाधन केंद्र चैड़ी के भवन निर्माण पर 5 लाख रुपये तथा चैड़ी-निहारी सड़क पर 84.80 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अणु में आयुर्वेदिक औषधालय के निर्माण पर 98.47 लाख, भराड़ी-कुफर सड़क पर 67 लाख तथा क्यरकोटी-अणु सड़क पर 85 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि कसुम्पटी क्षेत्र के सभी गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए 230 सड़कों की एफआरए क्लीयरेंस व अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, जिनमें से 90 सड़कों की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।

चैड़ी पंचायत में अब तक लगभग 7 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। जल जीवन मिशन के तहत 90 प्रतिशत बस्तियों को पेयजल सुविधा प्रदान की जा चुकी है और मनरेगा के अंतर्गत 97 लाख रुपये व्यय हुए हैं।अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि राजकीय माध्यमिक पाठशाला क्यरकोटी का नया भवन 4.82 करोड़ रुपये से बनेगा, जबकि प्राथमिक पाठशाला चैड़ी पर 50 लाख रुपये खर्च होंगे। उन्होंने पंचायत भवन की मरम्मत हेतु 5 लाख रुपये, सामुदायिक पंचायत केंद्र के लिए 1.14 करोड़ रुपये स्वीकृत करने तथा युवक मंडल चैड़ी को 50 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष चंद्रकांता ठाकुर, पार्षद विशाखा मोदी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!