चम्बा में शुक्रवार 22 मई को चार घंटे बिजली रहेगी बाधित, विद्युत विभाग की सहयोग हेतु अपील

चम्बा, 19 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)
हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) द्वारा जारी एक प्रेस नोट के अनुसार विद्युत उपमंडल चम्बा-1 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न फीडरों पर आवश्यक मरम्मत एवं टेस्टिंग कार्य के चलते शुक्रवार, 22 मई को बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। बोर्ड के अनुसार यह कार्य विद्युत व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है।निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अथवा कार्य समाप्ति तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान City-1, City-2, पक्काटाला, डरोह, राजनगर, खजियार, सरोल, कियाणी तथा 33 केवी सरोल फीडर प्रभावित रहेंगे। इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में समस्त चम्बा शहर, सुल्तानपुर, चौगान, बालू, सरोल, कियाणी, जुलाहकड़ी, हरदासपुरा, मुगला, खजियार, राजनगर, मेडिकल कॉलेज तथा इंडस्ट्रियल एरिया सहित आसपास के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।

बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस दौरान सहयोग बनाए रखें और आवश्यक कार्यों को पहले से निपटा लें। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि मौसम की परिस्थितियों या तकनीकी कारणों के चलते कार्य की अवधि में परिवर्तन संभव है।सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल चम्बा-1 ई. तेज राम ने बताया कि यह रखरखाव कार्य भविष्य में बिजली आपूर्ति को अधिक विश्वसनीय और बाधा रहित बनाने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है और अस्थायी असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय के दौरान बिजली से संबंधित उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें और किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित कार्यालय से संपर्क करें।