राजकीय महाविद्यालय बनीखेत में CSCA का गठन, छात्रों को सौंपे गए नये दायित्व

डलहौजी/चम्बा, 8 नवम्बर मुकेश कुमार (गोल्डी)
राजकीय महाविद्यालय बनीखेत में आज कॉलेज छात्र केंद्रीय संघ (CSCA) सत्र 2025-26 का गठन किया गया। इस अवसर पर छात्रों में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। मेरिट के आधार पर चयनित छात्रों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई और उन्हें गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।नवनिर्वाचित छात्र संघ में तनीषा को अध्यक्ष, आरुषी को उपाध्यक्ष, साक्षी देवी को सचिव, कृतिका ठाकुर को संयुक्त सचिव, सपना देवी और संजना को कक्षा प्रतिनिधि, तनु देवी को कक्षा योजना प्रतिनिधि, जबकि मनीषा देवी को खेल एवं सांस्कृतिक प्रतिनिधि के रूप में दायित्व सौंपा गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय नाग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों को नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि छात्र संघ कॉलेज की गतिविधियों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया ताकि वे न केवल कॉलेज के गौरव को बढ़ाएं बल्कि समाज में भी सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें।समारोह के दौरान सहायक आचार्य डॉ. मनोज कुमार, मोनिका और संजय कुमार सहित कॉलेज के अन्य प्राध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे। प्राचार्य ने इस अवसर पर कहा कि छात्र संघ कॉलेज प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करता है और इसके माध्यम से विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान में सहयोग मिलता है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। समारोह में छात्र-छात्राओं ने नए संघ के गठन पर हर्ष व्यक्त किया और कॉलेज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।