जिला चंबा के भटियातवासी भारत भूषण ने बीएसएफ हॉफ मैराथन में पहला स्थान किया हासिल

जिला चंबा के भटियातवासी भारत भूषण ने बीएसएफ हॉफ मैराथन में पहला स्थान किया हासिल

भटीयात /चुवाडी़ 09 नवम्बर बबलू पठानिया

भटियात उपमंडल की ग्राम पंचायत आवहां के होनहार धावक और असम राइफल्स में सेवारत भारत भूषण ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिला चंबा और हिमाचल प्रदेश का मान बढ़ाया है। 9 नवंबर 2025 को जम्मू में आयोजित बीएसएफ हॉफ मैराथन में उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की। इससे पहले 24 अक्टूबर को आयोजित तवांग हॉफ मैराथन 2025 में भी भारत भूषण ने पहला स्थान हासिल किया था, जबकि 12 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित वेदांतु हॉफ मैराथन 2025 में उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

लगातार तीन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत भूषण ने यह साबित किया है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी सफलता ने न केवल भटियात क्षेत्र, बल्कि पूरे जिला चंबा को गौरवान्वित किया है।स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने भारत भूषण की इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। उनका कहना है कि भारत भूषण ने सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर अभ्यास और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है।

भारत भूषण की इस सफलता ने यह संदेश दिया है कि पहाड़ों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती, जरूरत केवल सही मार्गदर्शन और अवसर की होती है। उनकी उपलब्धियों से प्रेरित होकर क्षेत्र के युवा भी खेलों में आगे बढ़ने का संकल्प ले रहे हैं। भारत भूषण की मेहनत, अनुशासन और लगन आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!