हिमाचल में आम आदमी पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, चंबा में अजय अटवाल बने अध्यक्ष

हिमाचल में आम आदमी पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, चंबा में अजय अटवाल बने अध्यक्ष

चंबा, 9 नवंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

आम आदमी पार्टी (आप) हिमाचल प्रदेश ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेशभर में नई जिला कार्यकारिणियों की घोषणा कर दी है। हिमाचल प्रदेश के प्रभारी श्री ऋतुराज झा और सह प्रभारी श्री अजय राजपूत ने विस्तृत विश्लेषण और चर्चा के बाद सभी जिलों की कार्यकारिणी सूची जारी की।चंबा जिले की नई कार्यकारिणी में अजय अटवाल को जिला अध्यक्ष, तनवीर मिर्जा को संगठन मंत्री, शशिकांत को सचिव, और उदय ठाकुर को सोशल मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वहीं, बालकृष्ण, विजय भवानी, बी.डी. हंसमुख और राहुल रणपतिया को उपाध्यक्ष तथा अभिषेक भट्ट, सुरेंद्र ठाकुर और सुरेश कुमार को सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।जिला सचिव शशिकांत ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कदम हिमाचल प्रदेश में संगठन के पुनर्निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि अब पार्टी विधानसभा स्तर पर भी कार्यकारिणी का गठन करेगी ताकि संगठनात्मक ढांचा और अधिक सशक्त बनाया जा सके।शशिकांत ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाकर आम आदमी पार्टी ने एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी जल्द ही लोगों के सामने एक सशक्त तीसरे विकल्प के रूप में उभरेगी।अंत में शशिकांत ने हिमाचल प्रदेश के प्रभारी ऋतुराज झा और सह प्रभारी अजय राजपूत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी का संगठन हिमाचल में नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!