सलूनी में डॉ. भीमराव अंबेडकर मिशन सोसाइटी की बैठक , शिक्षा, स्वास्थ्य व नशा मुक्ति पर हुई विशेष चर्चा

सलूनी में डॉ. भीमराव अंबेडकर मिशन सोसाइटी की बैठक , शिक्षा, स्वास्थ्य व नशा मुक्ति पर हुई विशेष चर्चा

सलूनी/चम्बा, 9 नवम्बर मुकेश कुमार (गोल्डी)

डॉ. भीमराव अंबेडकर मिशन सोसाइटी सलूनी की ओर से आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करना रहा।कार्यक्रम के दौरान एससी-एसटी समुदाय से जुड़े मुद्दों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब हर वर्ग को समान अवसर और सुविधाएं मिलें। इस मौके पर धर्मपाल चंद्र जी ने घोषणा की कि संस्था जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई बच्चा आर्थिक रूप से कमजोर है और शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ है, तो संस्था उसका संपूर्ण खर्च वहन करेगी।

साथ ही उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों को नि:शुल्क वर्दी उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की।बैठक में चंबा एनएचसी के मैकेनिक मैनेजर धर्मपाल चंद्रा, इलेक्ट्रिकल मैनेजर अरविंद बौद्ध, राजवीर सिंह सुरगानी, अंबेडकर मिशन सोसाइटी के अध्यक्ष व्यास देव, सचिव साहब सिंह, कार्यकारिणी सदस्य बलराम, तथा भीम आर्मी सलूनी के अध्यक्ष प्रताप चंद ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।इसके अतिरिक्त पंचायत डांड, सलूनी, भड़ेला सहित आसपास की पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता और शिक्षा को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ किया गया।

इस आयोजन ने समाज में समानता, शिक्षा और नशा मुक्त वातावरण की दिशा में एक प्रेरणादायक संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!