गुरुद्वारा सिंह सभा खैरी (समलेऊ) में गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर कीर्तन समागम 27 नवंबर को

गुरुद्वारा सिंह सभा खैरी (समलेऊ) में गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर कीर्तन समागम 27 नवंबर को

डलहौजी/ चम्बा, 27 नवंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा सिंह सभा खैरी (समलेऊ) में 27 नवंबर 2025, (गुरुवार )को भव्य कीर्तन समागम का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम के मद्देनज़र क्षेत्र में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस पवित्र समागम में श्री दरबार साहिब अमृतसर से पधार रहे प्रसिद्ध कथावाचक ज्ञानी जसविंदर सिंह दर्दी संगत को गुरु के उपदेशों तथा जीवन आदर्शों से अवगत कराएंगे। वहीं कीर्तनी जत्था भाई गुरप्रीत सिंह विशेष तौर पर पहुँचकर मधुर कीर्तन द्वारा भक्तों को निहाल करेंगे।

आयोजकों ने बताया कि कीर्तन समागम का उद्देश्य गुरु नानक देव जी द्वारा दिए गए मानवता, करुणा, प्रेम, समानता और सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। स्थानीय संगत सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं को भी इस दिव्य कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया गया है।कार्यक्रम के पश्चात गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक प्रसाद प्रदान किया जाएगा।

आयोजन समिति ने बताया कि लंगर व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि संगत को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस समागम के मुख्य निवेदक बाबा गुरनाम सिंह जी बनीखेत वाले (8219693859) तथा भाई गुरजीत सिंह खैरी (समलेऊ) – 9805060713 हैं। उन्होंने संगत से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु घर की बरकत प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!