उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

चम्बा 09 जनवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में आधार से संबंधित कार्यों की प्रगति, लंबित मामलों की स्थिति तथा आगामी कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में आधार नामांकन एवं अद्यतन केंद्रों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए बताया कि वर्तमान में जिले में कुल 43 आधार किट्स एवं 86 टैबलेट्स कार्यरत हैं, जबकि 7 किट्स अनुपयोगी पाई गई हैं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुपयोगी किट्स को शीघ्र क्रियाशील किया जाए, ताकि आधार से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जा सके। साथ ही उन्होंने दुर्गम क्षेत्रों में डाक विभाग एवं बीएसएनएल की किट्स के माध्यम से 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के नामांकन एवं अद्यतन कार्यों को गति देने के निर्देश भी दिए।उपायुक्त ने बताया कि जिले की अनुमानित जनसंख्या 5,56,778 के मुकाबले अब तक 6,44,567 आधार कार्ड बनाए जा चुके हैं, जबकि 5 वर्ष तक की आयु वर्ग के 19,226 बच्चों का आधार बनना अभी शेष है। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पतालों, विद्यालयों, टीकाकरण केंद्रों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में उपलब्ध किट्स के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत आधार पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।विद्यालयों में चल रहे अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने बताया कि अब तक 15,445 विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक अद्यतन पूरा किया जा चुका है तथा 757 विशेष शिविर आयोजित किए गए हैं। अभी भी 12,516 बच्चों का बायोमेट्रिक अद्यतन लंबित है, जिसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

0-4608×2592-0-0-{}-0-12#

उपायुक्त ने आधार केंद्रों पर अनियमितता, ओवरचार्जिंग एवं फर्जी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित शुल्क सूची का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को औचक निरीक्षण करने एवं आम नागरिकों को आधार अद्यतन के प्रति जागरूक करने को कहा।इसके अतिरिक्त, पटवारी एवं नंबरदारों की सहायता से 100 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों की पहचान कर उनके आधार अद्यतन करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह ने कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में उपनिदेशक स्कूल शिक्षा (उच्च) विकास महाजन, यूआईडीएआई, डाक विभाग के अधिकारी तथा सभी उप-मंडलों के एसडीएम वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!