भटियात की ढलोग पंचायत के गांवों में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

भटियात की ढलोग पंचायत के गांवों में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

डलहौजी/ चम्बा 18 जनवरी मुकेश कुमार( गोल्डी)

विकासखंड भटियत के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढलोग के गांव बाढ़, थम्म, बनी, बदाटू तथा बडेरू में इन दिनों पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। बारिश न होने के कारण क्षेत्र के प्राकृतिक जल स्रोत लगातार सूखते जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनवरी माह लगभग समाप्ति की ओर है, लेकिन अब तक न तो पर्याप्त बारिश हुई है और न ही बर्फबारी की कोई संभावना नजर आ रही है। ऐसे में जल संकट और अधिक गहराता जा रहा है।ग्रामीण क्षेत्रों में इस समस्या का सीधा असर जनजीवन पर देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल शक्ति विभाग की ओर से जो पानी सप्लाई किया जा रहा है, वह आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त नहीं है। सीमित आपूर्ति के चलते ग्रामीणों को प्राकृतिक जल स्रोतों जैसे नाडु और बावड़ियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कई स्थानों पर ये स्रोत भी सूखने की कगार पर हैं, जिससे भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।

filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0; hdrForward: 6; shaking: 0.042909; highlight: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask: 8; brp_del_th: 0.0000,0.0000; brp_del_sen: 0.0000,0.0000; delta:1; bokeh:1; ispap:1; papproctime: 2026:01:18 09:04:20; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 183.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 18;zeissColor: bright;

गांववासियों ने बताया कि महिलाओं और बुजुर्गों को दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे दैनिक कार्यों के साथ-साथ पशुपालन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और विकट हो सकती है।स्थानीय लोगों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुचारु किया जाए और वैकल्पिक व्यवस्थाएं जल्द से जल्द की जाएं, ताकि ग्रामीणों को पानी की किल्लत से राहत मिल सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से भी हस्तक्षेप की अपील करते हुए कहा है कि समय रहते ठोस कदम उठाए जाएं, जिससे क्षेत्र में उत्पन्न हो रहे पेयजल संकट से निजात मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!