हिमालय सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल चुवाड़ी में खेल प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन

हिमालय सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल चुवाड़ी में खेल प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन

भटियात/ चम्बा 10 फरवरी मुकेश कुमार( गोल्डी)

हिमालय सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल चुवाड़ी में खेल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ स्कूल के खेल मैदान में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का माहौल खेल भावना, उत्साह और अनुशासन से सराबोर नजर आया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन दिनेश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में किया, जबकि विशेष अतिथि के रूप में वंदना शर्मा उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस खेल प्रतियोगिता में बैडमिंटन, शतरंज, वॉलीबॉल, रस्साकशी, खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट तथा मटकी फोड़ जैसी अनेक रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय की पहली कक्षा से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर बड़े विद्यार्थियों तक में खासा उत्साह देखने को मिला।बैडमिंटन (बालिकाएं) एकल वर्ग में स्तुति विजेता और रिधिमा उपविजेता रहीं, जबकि युगल वर्ग में स्तुति व रिधिमा ने प्रथम तथा अपूर्वा व स्मृति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

बैडमिंटन (बालक) एकल वर्ग में अंकुश विजेता और विराट उपविजेता रहे, वहीं युगल वर्ग में अंकुश व हर्षवर्धन ने पहला और विराट व सचित ने दूसरा स्थान हासिल किया।जूनियर वर्ग की रस्साकशी में बालिकाओं की टीम (प्रियंक्षी, रोहिणी, समृति जारयाल, अदिति, अनुष्का, संचिता, निकिताशा, सुनीता, सानवी व ऋषिका) और बालकों की टीम (शक्षम, सचित, रोहित, अंशुमान, राहुल, विराट, अनंत, साइरस, रोनित व दिव्यांशु) विजेता रही। सीनियर वर्ग में बालिकाओं की टीम (रिधिमा, तनिषा, वर्षा, प्राची, शिक्षा, प्रियंका, स्ताव्या, ऋषिका, अक्षरा व स्तुति) तथा बालकों की टीम (दिव्यांश, राघव, आयुष, शक्षम, अनुज, आर्यन, सुजल, ईशान, करण व अर्पित) ने जीत दर्ज की।

शतरंज प्रतियोगिता में शौर्य ने प्रथम, तनय ने द्वितीय और स्वस्तिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भी विभिन्न कक्षाओं की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और विजेता बनने का गौरव हासिल किया।समापन अवसर पर प्रधानाचार्य श्री शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!