शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का 21 से 24 फरवरी तक चंबा जिला दौरा, विभिन्न शैक्षणिक परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास व उद्घाटन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का 21 से 24 फरवरी तक चंबा जिला दौरा, विभिन्न शैक्षणिक परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास व उद्घाटन

चम्बा 18 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 21 से 24 फरवरी तक चंबा जिला के प्रवास पर रहेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री 21 फरवरी को सायं चंबा पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा।प्रवास कार्यक्रम के अनुसार, शिक्षा मंत्री 22 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनेड में विज्ञान खंड का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा आम जनता की समस्याएं भी सुनेंगे। दोपहर बाद शिक्षा मंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साच में अतिरिक्त भवन का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान भी वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जन समस्याओं पर चर्चा करेंगे। 22 फरवरी की रात उनका ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा।विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि 23 फरवरी को शिक्षा मंत्री प्रातः 10 बजे राजकीय आदर्श बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में अतिरिक्त कक्षों का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात वे भरमौर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:30 बजे लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह भरमौर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें वे जन समस्याएं सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। शिक्षा मंत्री सायं 7:30 बजे पुनः चंबा लौटेंगे तथा रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा।प्रवास के अंतिम दिन 24 फरवरी को शिक्षा मंत्री प्रातः 10:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परोथा में नए स्कूल भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। प्रातः 11:30 बजे वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहो में विज्ञान भवन का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर भी शिक्षा मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे। कार्यक्रमों की समाप्ति के बाद शिक्षा मंत्री साहो से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!