मौड़ा के शिक्षक युद्धवीर टंडन ने राष्ट्रीय टीएलएम प्रतियोगिता में रचा इतिहास, प्रदेश को दिलाया प्रथम स्थान

मौड़ा के शिक्षक युद्धवीर टंडन ने राष्ट्रीय टीएलएम प्रतियोगिता में रचा इतिहास, प्रदेश को दिलाया प्रथम स्थान

चम्बा 18 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

शिक्षा खंड सुंडला के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला मौड़ा में कार्यरत कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक युद्धवीर टंडन ने टी.एल.एम. (Teaching Learning Material) प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्हें राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा राजेश शर्मा द्वारा राजधानी शिमला स्थित होटल होलीडे होम में आयोजित राष्ट्रीय टीएलएम लेखन प्रतियोगिता में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।यह प्रतियोगिता भारती एयरटेल फाउंडेशन की ओर से आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित शिक्षकों ने भाग लिया। सम्मान समारोह के दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और नवाचार आधारित शिक्षण सामग्री की सराहना की।युद्धवीर टंडन द्वारा तैयार की गई शिक्षण-अधिगम सामग्री “अंडे का फंडा” को प्रदेश स्तर पर प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। उल्लेखनीय है कि यह टीएलएम राष्ट्रीय स्तर पर भी लोकप्रिय सामग्री की श्रेणी में शीर्ष तीन में शामिल रही। इस नवाचारी टीएलएम में अंडे की खाली ट्रे और गेंद के माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में गणित की जटिल अवधारणाएं समझाने का प्रभावी प्रयास किया गया है।शून्य लागत पर आधारित यह मॉडल इस तरह से डिजाइन किया गया है कि बच्चे इसे घर पर भी स्वयं तैयार कर सकते हैं। इससे न केवल गणित का अभ्यास सरल और रोचक बनता है, बल्कि बच्चों में रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता भी विकसित होती है। शिक्षकों के लिए भी यह एक व्यावहारिक और आसानी से अपनाया जा सकने वाला शिक्षण उपकरण सिद्ध हो रहा है।युद्धवीर टंडन की इस उपलब्धि से न केवल राजकीय प्राथमिक पाठशाला मौड़ा, बल्कि पूरा शिक्षा खंड सुंडला, चंबा जिला और प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। स्थानीय लोगों, शिक्षकों और शिक्षा विभाग ने उनकी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!