फरवरी 23 को सभी पात्र बच्चों को दी जाएगी कृमिनाशक दवा :- उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

फरवरी 23 को सभी पात्र बच्चों को दी जाएगी कृमिनाशक दवा :- उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

चम्बा 19 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं विटामिन-ए के संबंध में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 23 फरवरी को 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार के लिए कृमि नाशक दवा दी जाएगी, जबकि 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को इस अभियान के तहत कवर किया जाए।उपायुक्त ने बताया कि बच्चों के पेट में कीड़े होने के कई कारण हो सकते हैं जिसमें दूषित जल स्रोतों से पानी पीना, मिट्टी में खेलना और बिना हाथ धोए भोजन करना आदि शामिल है। इस संक्रमण से एनीमिया, कुपोषण तथा बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसलिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए विशेष प्रयास किए जाते हैं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि विटामिन-ए की खुराक 5 वर्ष तक के बच्चों को आंखों की बीमारियों से बचाव के लिए दी जाती है, जबकि अल्बेंडाजोल की खुराक 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को दी जाती है। उन्होंने बताया कि जो बच्चे 23 फरवरी को दवा की खुराक नहीं ले पाएंगे, वे माप-अप डे 28 फरवरी को दवा ले सकते हैं।बैठक में जिला विकास अधिकारी देवेंद्र चिनोरिया, जिला पंचायत अधिकारी तिलक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ कर्ण हितैषी, एमऑएच डॉ कविता महाजन व ओएसडी उमाकांत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!