सलूणी की ग्राम पंचायत डांड में भीषण अग्निकांड, अधवारी जलकर राख

सलूणी की ग्राम पंचायत डांड में भीषण अग्निकांड, अधवारी जलकर राख

सलूणी/चम्बा 21 फरवरी मुकेरा कुमार (गोल्डी)

चंबा जिला के सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत डांड में एक भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार डांड गांव से लगभग दो किलोमीटर ऊपर रवला नामक स्थान पर स्थित ज्ञान चंद पुत्र बैंशु राम की अधवारी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी अधवारी को अपनी चपेट में ले लिया।स्थानीय ग्रामीणों ने आग की लपटें उठती देख तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक अधवारी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। गनीमत यह रही कि जिस समय आग लगी, उस समय अधवारी में कोई मवेशी मौजूद नहीं था। यदि मवेशी अंदर होते तो बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था।अग्निकांड में अधवारी के साथ बनी रसोई भी पूरी तरह जल गई। रसोई में रखा सारा घरेलू सामान, अनाज, बर्तन, गैस सिलेंडर, बिस्तर, बेड, चादरें और अन्य उपयोगी वस्तुएं आग की भेंट चढ़ गईं। आग से प्रभावित परिवार को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है और उनके सामने अब रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है।आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या चूल्हे से उठी चिंगारी इसकी वजह हो सकती है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन को मामले की जानकारी दे दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को शीघ्र राहत प्रदान करने की मांग की है ताकि उन्हें इस मुश्किल घड़ी में सहारा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!