11 मार्च को डलहौजी व आसपास के क्षेत्र में 8 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी पूर्णता बाधित, मरम्मत कार्य के चलते रहेगा शटडाउन

11 मार्च को डलहौजी व आसपास के क्षेत्र में 8 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी पूर्णता बाधित, मरम्मत कार्य के चलते रहेगा शटडाउन

डलहौजी/ चम्बा 09 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) विद्युत उप-मंडल डलहौजी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 33/11 केवी सब-स्टेशन डलहौजी की आवश्यक मरम्मत तथा 11 केवी के सभी आउटगोइंग फीडरों के रखरखाव कार्य के चलते 11 मार्च (बुधवार) को क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह शटडाउन प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक अथवा कार्य पूर्ण होने तक लागू रहेगा। इस दौरान विद्युत उप-मंडल डलहौजी के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।प्रभावित क्षेत्रों में डलहौजी शहर, डलहौजी बस स्टैंड, बलून (कैंट), कथलग, सदर बाजार, सुभाष चौक, गांधी चौक, बकरोटा, पंचपुला, लोहाली, खोलपुखर, जन्द्रिघाट, लकड़मंडी, करेलणू, माइक्रोवेव, रुलियानी, बनीखेत बाजार, बडेरू, पद्दर, पुखरी, कंडा, बैकुंठनगर, डलोग, बगढार, रंगड . समलेऊ, खैरी, बाथरी, उघराल, एनेननाली, मलूड़ा, भडियाटा सहित आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और भविष्य में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। सब-स्टेशन और फीडरों की नियमित मरम्मत एवं रखरखाव से तकनीकी खराबियों को कम करने में मदद मिलेगी तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिल सकेगी।विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिजली बंद रहने की अवधि मौसम की स्थिति और कार्य की प्रगति पर निर्भर करेगी। यदि मौसम प्रतिकूल रहा या कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो गया तो शटडाउन की अवधि में परिवर्तन संभव है।विद्युत उप-मंडल डलहौजी ने क्षेत्र की जनता से इस दौरान सहयोग की अपील की है और असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। विभाग का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी ताकि उपभोक्ताओं को न्यूनतम असुविधा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!