चंबा में नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 11 अप्रैल को होगी परीक्षा

चंबा 17 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)
जवाहर नवोदय विद्यालय, चंबा के प्रधानाचार्य विक्रम सचदेवा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी विद्यार्थी अब अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in तथा cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/Admit26Card से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।प्रधानाचार्य ने बताया कि यह प्रवेश परीक्षा 11 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन जिले के 15 शिक्षा खंडों के अंतर्गत बनाए गए कुल 14 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।उन्होंने आगे बताया कि यदि किसी विद्यार्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, सरोल (चंबा) में जाकर भी अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त किसी भी जानकारी या सहायता के लिए जेएनवीएसटी हेल्प डेस्क के प्रभारी कार्यालय अधीक्षक सर्फ दीन से मोबाइल नंबर 9418420934 और 8894294869 पर संपर्क किया जा सकता है।प्रधानाचार्य ने सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा के दिन निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। साथ ही, प्रवेश पत्र में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है, जिससे परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।