पुलिस लाइन चंबा में 6 अप्रैल को होगी नाकारा वस्तुओं की नीलामी

पुलिस लाइन चंबा में 6 अप्रैल को होगी नाकारा वस्तुओं की नीलामी

चंबा, 18 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नाकारा घोषित वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी 6 अप्रैल को प्रातः 11 बजे पुलिस लाइन चंबा में होगी। इच्छुक बोलीदाता नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक बोलीदाता नाकारा घोषित वस्तुओं को किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक पुलिस लाइन में अवलोकन कर सकता हैं।नीलामी की शर्तों के अनुसार प्रत्येक बोलीदाता को बोली में भाग लेने से पूर्व 5000 रुपये की धरोहर राशि जमा करवानी होगी। नीलामी समाप्ति पर सफल बोलीदाता की धरोहर राशि कुल बोली धनराशि में समायोजित कर दी जाएगी, जबकि असफल बोलीदाताओं को उनकी धरोहर राशि उसी दिन वापस कर दी जाएगी।उन्होंने बताया कि सफल बोलीदाता को नीलामी तिथि से 24 घंटे के भीतर पूर्ण राशि जमा कर संबंधित वस्तुएं उठानी होंगी नीलामी प्रकिया प्रारंभ होने से पहले एक घंटा पूर्व भी नकारा वस्तुओं का अवलोकन किया जा सकता है। समिति अध्यक्ष को किसी भी बोली को बिना कारण बताए रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!