25 मार्च को होगी पुराने एवं अनुपयोगी स्टोर सामग्री की नीलामी

25 मार्च को होगी पुराने एवं अनुपयोगी स्टोर सामग्री की नीलामी

चंबा, 18 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला कोषागार कार्यालय में पुराने एवं अनुपयोगी स्टोर सामग्री की नीलामी 25 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे कार्यालय के स्टोर परिसर में आयोजित की जाएगी। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि एवं समय पर नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उच्चतम बोली लगाने वाले को बोली की स्वीकृति के उपरांत निर्धारित राशि एकमुश्त जमा करनी होगी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा किसी भी बोली को स्वीकार या अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!