राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नगरोटा बगवां में केंद्रीय छात्र परिषद समारोह सबरस में मुख्य अतिथि बनकर पहुँचे आर.एस बाली

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नगरोटा बगवां में केंद्रीय छात्र परिषद समारोह सबरस में मुख्य अतिथि बनकर पहुँचे आर.एस बाली

कांगडा 18 मार्च, चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नगरोटा बगवां में केंद्रीय छात्र परिषद समारोह सबरस में मुख्य अतिथि बनकर पहुँचे आर.एस बालीप्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी तरह के शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किया है जिसके सकारात्मक परिणाम अब देखने को मिल रहे हैं। यह उद्गार पर्यटन निगम के अध्यक्ष एवं विधायक नगरोटा बगवा आरएस बाली ने राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नगरोटा बगवा में केंद्रीय छात्र परिषद समारोह सबरस में मुख्य अतिथि बनकर पहुँचने पर कहे।इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ सुरेंद्र कुमार सोनी, प्रताप रियाड़, अरुण कटोच, नीरज दुसेजा, पीटीए अध्यक्ष सुनील जोनु, विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे। संबोधन के दौरान उन्होंने समस्त प्रशासन और छात्रों को सबरस साँस्कृतिक समारोह 2026 के भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा यह महाविद्यालय छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने का कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा हमारे जीवन में छात्र जीवन का समय ऐसा समय होता है जो हमारे जीवन के भविष्य की दिशा को बनाने का काम करता है। उन्होंने कहा यह समय हमारी मेहनत करने का समय होता है जो छात्र इस समय का सदुपयोग करते हैं कठिन परिश्रम करते हैं उनका भविष्य उज्जवल बनता है उन्होंने कहा वह स्वयं भी छात्र राजनीति से निकलकर आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने सभी छात्रों से छात्र जीवन में कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा की गुणवत्ता में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं सभी शिक्षण संस्थानों में बच्चों के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। प्राथमिक शिक्षा को इंग्लिश मीडियम करना, राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों को खोलने का निर्णय और प्रदेश में स्कूल सीबीएसई करने का निर्णय प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणात्मक शिक्षा देने के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा सभी महाविद्यालयों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ किया जा रहा है। महाविद्यालयों में डिजिटल पुस्तकालय, बेहतर खेल सुविधाएं और लैब्स स्थापित हो रही हैं।

उन्होंने मोबाइल का कम प्रयोग और प्रकृति के साथ समय बिताने की बात कही। उन्होंने कहा बेटियों के लिए इस महाविद्यालय में 5 करोड़ रुपए की लागत से गर्ल्स हास्टल बन रहा है जिसका काम जल्द पूरा होगा। इस हास्टल का अनेकों बेटियों को लाभ मिलेगा। सबरस समारोह में गायन, नृत्य, भाषण, कविता, रंगोली, फेंसी ड्रेस सहित अन्य अनेकों प्रतियोगिताएं करवाईं गई जिसमें महाविद्यालय के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में शामिल प्रतियोगियों को इनाम बांटे। उन्होंने कंप्युटर लैब के लिए 22 लाख रुपये की लागत से 30 आधुनिक कंप्युटर देने की घोषणा की। उन्होंने महाविद्यालय का मुख्य द्वार बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने युवाओं से चिट्टा सहित सभी तरह के नशे से हमेशा दूर रहने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!