चम्बा में पंचायतों की अनुपूरक मतदाता सूचियों के पुनर्निरीक्षण का कार्यक्रम घोषित :- उपायुक्त, मुकेश रेपसवाल

चम्बा में पंचायतों की अनुपूरक मतदाता सूचियों के पुनर्निरीक्षण का कार्यक्रम घोषित :- उपायुक्त, मुकेश रेपसवाल

चम्बा 19, मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

उपायुक्त, मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2026 के अंतर्गत अनुपूरक मतदाता सूचियों को तैयार करने के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। इस संबंध में जिला चम्बा की सभी ग्राम पंचायतों (पुनर्गठन/विभाजन से संबंधित पंचायतों को छोड़कर) में सामान्य निर्वाचन 2026 के लिए 01 अप्रैल 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूचियों का पुनर्निरीक्षण किया जाएगा।उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 मार्च 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी, जबकि 02 अप्रैल 2026 तक उनका निपटारा किया जाएगा। अपील दायर करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है तथा अपीलों का निपटारा 17 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। अनुपूरक मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 20 अप्रैल 2026 को या उससे पहले किया जाएगा।उपायुक्त ने आम जनमानस से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाना हो अथवा कोई दावा या आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वह संबंधित खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन करें।उन्होंने यह भी बताया कि दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने के लिए निर्धारित प्रपत्र संबंधित ग्राम पंचायतों तथा खण्ड विकास अधिकारी कार्यालयों में उपलब्ध रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!