विभागीय अप्रयुक्त भूमि की सूचना 23 मार्च से पहले करवाई जाए उपलब्ध :-उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

विभागीय अप्रयुक्त भूमि की सूचना 23 मार्च से पहले करवाई जाए उपलब्ध :- उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

चंबा, मार्च 20 मुकेश कुमार (गोल्डी)

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज विभिन्न विभागों के पास उपलब्ध अप्रयुक्त भूमि (अन-यूटिलाइज़्ड लैंड) की समीक्षा को लेकर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सभागार में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न उप मंडल दंडाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े । उपायुक्त ने बैठक में निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों के पास उपलब्ध अप्रयुक्त भूमि की विस्तृत जानकारी 23 मार्च से पूर्व जिला राजस्व अधिकारी द्वारा निर्धारित विशेष प्रारूप में उपलब्ध करवाई जाए। साथ में उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि यह जानकारी मोहल स्तर पर हो। मुकेश रेपसवाल ने संबंधित उपमंडल दंडाधिकारियों को ज्यादा क्षेत्रफल वाली भूमि से संबंधित मामले को अलग से चिन्हित कर सूची प्रेषित करने को कहा । बैठक में कार्रवाई का संचालन जिला राजस्व अधिकारी डॉ. विक्रमजीत सिंह ने किया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वावाज, उपनिदेशक उद्यान डॉ.प्रमोद शाह, कृषि डॉ.भूपेंद्र सिंह, पशुपालन डॉ.राकेश भंगालिया, महाप्रबंधक उद्योग मनीत कुमार, जिला पंचायत अधिकारी तिलक कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!