चंबा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 526 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

चम्बा 21 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)
चंबा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) की टीम ने चंबा–सिल्लाघ्राट मार्ग पर नंदगांव के समीप एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर एक बार फिर करारा प्रहार हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसआईयू की टीम इंस्पेक्टर गगनदीप के नेतृत्व में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान नंदगांव के पास एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए जब उसे रोका और तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 526 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलाम मोहम्मद निवासी बैड़ी (चंबा) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारी विजय कुमार सकलानी ने कहा कि जिला पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। साथ ही आम जनता ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाइयों से समाज को नशामुक्त बनाने में मदद