नादौन में ‘इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग’ कार्यक्रम आयोजित, पीढ़ियों के बीच संवाद व सम्मान बढ़ाने पर जोर

नादौन में ‘इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग’ कार्यक्रम आयोजित, पीढ़ियों के बीच संवाद व सम्मान बढ़ाने पर जोर

हमीरपुर/नादौन, 22 मार्च चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा रविवार को ग्राम पंचायत गोईस में वृद्धजनों के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना के अंतर्गत ‘इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग’ (अंतर-पीढ़ीगत संबंध) विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों और युवा पीढ़ी के बीच संवाद, समझ और आपसी सम्मान को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज के बदलते सामाजिक परिवेश में पीढ़ियों के बीच बढ़ती दूरी को कम करना बेहद आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं और बुजुर्गों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया जा सकता है, जिससे समाज में सामंजस्य और सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।

उन्होंने इस अवसर पर अटल वयो अभ्युदय योजना, वरिष्ठ नागरिकों के लिए एकीकृत कार्यक्रम, राष्ट्रीय वयोश्री योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग का लक्ष्य इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे बुजुर्गों के अनुभवों से सीखें और उनके प्रति सम्मान व सेवा भाव बनाए रखें।कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्था ‘सोसाइटी फॉर एनवायरमेंटल एंड रूरल अवेकनिंग’ की प्रतिनिधि डॉ. दीक्षा डोगरा ने कहा कि बुजुर्गों और युवाओं को एक-दूसरे की भावनाओं को समझना चाहिए, जिससे पीढ़ीगत अंतर को कम किया जा सके। उन्होंने युवाओं को बुजुर्गों के साथ अधिक समय बिताने की सलाह दी, ताकि वे अकेलापन महसूस न करें।

इसके अलावा सेवानिवृत्त आयुष अधिकारी डॉ. कमल किशोर ने बुजुर्गों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उपाय बताए, जबकि सेवानिवृत्त कैप्टन पीसी शर्मा ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में विभिन्न अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!