हिमाचल बजट से चंबा को विकास की नई गति, विधायक नीरज नैयर ने बताया ऐतिहासिक कदम

हिमाचल बजट से चंबा को विकास की नई गति, विधायक नीरज नैयर ने बताया ऐतिहासिक कदम

चंबा 22 मार्च मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह (सुख्खू ) द्वारा प्रस्तुत बजट को चंबा जिला के लिए दूरदर्शी, जनहितकारी और ऐतिहासिक बताया जा रहा है। सदर विधायक नीरज नैयर ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह केवल योजनाओं का संग्रह नहीं, बल्कि विकास, आत्मनिर्भरता और सम्मान का व्यापक विज़न है, जो सीधे आम लोगों के जीवन को प्रभावित करेगा।स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की घोषणा करते हुए मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए 194 करोड़ रुपये से फेज-II विस्तार का प्रावधान किया गया है। इस परियोजना के तहत 40 बेड का अत्याधुनिक ICU और कैथ लैब की स्थापना की जाएगी। इससे चंबा के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अब बाहरी शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और उन्हें जिले में ही उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए चंबा-जोत टनल परियोजना को प्राथमिकता देने और इसे पीपीपी मोड में विकसित करने की संभावनाएं तलाशने की बात कही गई है। साथ ही सुल्तानपुर में प्रस्तावित हेलीपोर्ट से चंबा को हवाई संपर्क मिलेगा, जिससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ आपातकालीन सेवाएं भी तेज होंगी।संस्कृति संरक्षण के तहत भूरी सिंह म्यूजियम के नवीनीकरण की योजना बनाई गई है। इसके अलावा चंबा मेटल क्राफ्ट और चम्बाचुख जैसे स्थानीय उत्पादों को GI टैग दिलाने की पहल से कारीगरों और किसानों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद है।जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण के लिए 300 करोड़ रुपये की “ पहल योजना” लागू की जाएगी, जिससे हजारों परिवारों को लाभ मिलेगा। वहीं किसानों के लिए एमएसपी(MSP) में बढ़ोतरी और “बीज गांव” योजना के माध्यम से कृषि को अधिक लाभकारी बनाने पर जोर दिया गया है।दूध उत्पादकों के लिए नई खरीद दरें तय कर उनकी आय में बढ़ोतरी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है। इसके अलावा शिक्षा क्षेत्र में आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे संस्थानों में चयनित छात्रों की फीस सरकार द्वारा वहन करने का प्रावधान युवाओं के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!